बाघवार अकादमी में कार्यशाला का आयोजन

रांची : बाघवार अकादमी चान्हो में शनिवार को शिक्षकों के लिए पाठ योजना के घटक (कंपोनेंट्स आॅफ लेसन प्लान) विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के लिए मुख्य वक्ता के रूप में सीबीएसई के रिसोर्स पर्सन गार्गी पाल को आमंत्रित किया गया था।

अकादमी में कार्यशाला का आयोजन
Advertisement

रांची : बाघवार अकादमी चान्हो में शनिवार को शिक्षकों के लिए पाठ योजना के घटक (कंपोनेंट्स आॅफ लेसन प्लान) विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के लिए मुख्य वक्ता के रूप में सीबीएसई के रिसोर्स पर्सन गार्गी पाल को आमंत्रित किया गया था। श्रीमती गार्गी 31 वर्षों तक एक शिक्षिका के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं। उन्हें साइंस ओलिंपियाड फाउंडेशन के द्वारा बेस्ट टीचर अवार्ड से नवाजा गया है। उन्होंने समस्त झारखंड में लगभग 1600 शिक्षकों के लिए ट्रेनिंग सेशन किया है। संबोधन भाषण विद्यालय के उप प्रधानाचार्य अजय उरांव के द्वारा दिया गया। कार्यशाला में लेसन प्लान बनाने पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। समस्त कार्यशाला के दौरान सीबीएसई द्वारा निर्धारित मापदंड का पूर्ण रूपेण पालन किया गया। कार्यशाला के आयोजन में रत्ना सागर पब्लिकेशन के स्वर्णेंदु घोष की मुख्य भूमिका रही। धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के शिक्षक हरे कृष्णा सिंह के द्वारा दिया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *