झारखंड में 21 मार्च को आंधी-बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी

Ranchi : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने झारखंड के कई जिलों के लिए 21 मार्च को खराब मौसम की चेतावनी जारी करते हुए येलो अलर्ट घोषित किया है। विभाग के अनुसार, इस दौरान राज्य में गरज के साथ बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात की

Advertisement

Ranchi : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने झारखंड के कई जिलों के लिए 21 मार्च को खराब मौसम की चेतावनी जारी करते हुए येलो अलर्ट घोषित किया है। विभाग के अनुसार, इस दौरान राज्य में गरज के साथ बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात की संभावना बनी हुई है।

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि कई इलाकों में हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है। पिछले कुछ दिनों से राज्य के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। कई जगहों पर बादल छाने, हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी है।

राजधानी रांची में भी हाल के दिनों में गरज के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई है, जबकि कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की घटनाएं भी सामने आई हैं। इस कारण तापमान में अपेक्षित वृद्धि नहीं हो पाई है, जिससे लोगों को गर्मी से अस्थायी राहत मिली है।

हालांकि मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि 22 मार्च से मौसम साफ होने लगेगा और इसके बाद तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। इससे आने वाले दिनों में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान डाल्टनगंज में 38.2 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान खूंटी में 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों से दूर रहें, पेड़ों के नीचे खड़े न हों और वज्रपात के समय सुरक्षित स्थान पर शरण लें। साथ ही अनावश्यक यात्रा से बचने और सतर्क रहने की अपील की गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *