तकनीकी कारणों से एक ट्रेन रद्द और कुछ के मार्ग में बदलाव

पूर्वी सिंहभूम। उत्तर भारत में रेल परिचालन कार्यों और तकनीकी कारणों से कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव, रद्द और आंशिक संचालन का निर्णय लिया गया है। शुक्रवार को रेलवे प्रशासन की ओर जारी सूचना के अनुसार टाटानगर से जम्मू तवी जाने वाली प्रमुख ट्रेनों

Advertisement

पूर्वी सिंहभूम। उत्तर भारत में रेल परिचालन कार्यों और तकनीकी कारणों से कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव, रद्द और आंशिक संचालन का निर्णय लिया गया है। शुक्रवार को रेलवे प्रशासन की ओर जारी सूचना के अनुसार टाटानगर से जम्मू तवी जाने वाली प्रमुख ट्रेनों सहित कई सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

ट्रेन संख्या 18101 टाटानगर–जम्मू तवी एक्सप्रेस 29 मई, 31 मई और 3 जून 2026 को अपने निर्धारित मार्ग के बजाय खुर्जा, मेरठ सिटी, सहारनपुर और अंबाला कैंट होकर चलाई जाएगी। इसी तरह 18309 संबलपुर–जम्मूतवी एक्सप्रेस 30 मई, 1 जून और 2 जून 2026 को इसी डायवर्टेड रूट से गुजरेगी।

वापसी दिशा में 18102 जम्मू तवी–टाटानगर एक्सप्रेस 30 मई, 1 जून और 3 जून 2026 को अंबाला कैंट, सहारनपुर, मेरठ सिटी और खुर्जा के रास्ते चलाई जाएगी। वहीं 18102 जम्मू तवी–संबलपुर एक्सप्रेस 31 मई, 2 जून और 4 जून 2026 को इसी परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी।

इसके अलावा दक्षिण-पूर्व रेलवे क्षेत्र में भी कुछ ट्रेनों पर असर पड़ा है। 18019/18020 झारग्राम–धनबाद–झारग्राम मेमू एक्सप्रेस 22 मार्च 2026 को पूरी तरह रद्द रहेगी। वहीं 18035/18036 खड़गपुर–हटिया–खड़गपुर एक्सप्रेस को 22 मार्च 2026 को आद्रा स्टेशन पर ही शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट किया जाएगा, जिससे यह ट्रेन आद्रा से हटिया के बीच नहीं चलेगी।

इसी दिन 18601 टाटानगर–हटिया एक्सप्रेस को भी डायवर्ट किया गया है। यह ट्रेन चांडिल, गोंडाबिहार और मुरी के रास्ते चलाई जाएगी, जबकि सामान्य दिनों में यह पुरुलिया और कोटशिला होकर संचालित होती है।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। साथ ही इस असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *