पटना सिटी में बनेगी छह मंजिला पार्किंग, 341 कार और 10 बसों के ठहराव की सुविधा

कंगन घाट गुरुद्वारा के सामने करीब दो एकड़ जमीन पर ₹92.65 करोड़ से छह मंजिला मल्टी लेवल पार्किंग का निर्माण जारी है। इसमें 341 कार, 10 बसों के साथ डोरमेट्री, लिफ्ट और अन्य सुविधाएं होंगी। Patna : कंगन घाट मल्टी लेवल पार्किंग: जेपी गंगा पथ

पटना सिटी में बनेगी छह मंजिला पार्किंग, 341 कार और 10 बसों के ठहराव की सुविधा
Advertisement
  • कंगन घाट गुरुद्वारा के सामने करीब दो एकड़ जमीन पर ₹92.65 करोड़ से छह मंजिला मल्टी लेवल पार्किंग का निर्माण जारी है। इसमें 341 कार, 10 बसों के साथ डोरमेट्री, लिफ्ट और अन्य सुविधाएं होंगी।

Patna : कंगन घाट मल्टी लेवल पार्किंग: जेपी गंगा पथ से कंगन घाट में उतरते ही कुछ दूरी पर कंगन घाट गुरुद्वारा के सामने खाली भूखंड पर छह मंजिला मल्टी लेवल पार्किंग का निर्माण कराया जा रहा है। करीब ₹92.65 करोड़ की लागत से बन रही इस पार्किंग में 341 कारों और 10 बसों के ठहराव की सुविधा होगी।

निर्माण कंपनी के निदेशक सुमित सिंह कलशी के अनुसार, पार्किंग का निर्माण अगले वर्ष के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड की ओर से करीब दो एकड़ भूखंड पर इस परियोजना का निर्माण कराया जा रहा है।

341 कार और 10 बसों की होगी क्षमता

छह मंजिला मल्टी लेवल पार्किंग में 341 कारों और 10 बसों के ठहराव की सुविधा होगी। इसके अलावा परिसर में 16 डोरमेट्री और दो सामान घर बनाए जाएंगे।

पार्किंग में वाहनों की आवाजाही के लिए दो कार लिफ्ट और यात्रियों के लिए चार लिफ्ट लगाई जाएंगी। यहां हरियाली के साथ बैठने की व्यवस्था भी होगी। शौचालय और स्नानगृह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

17 मार्च को रखी गई थी नींव

करीब दो एकड़ भूखंड पर बन रही इस छह मंजिला मल्टी लेवल पार्किंग की नींव 17 मार्च को तख्त श्री हरिमंदिर के जत्थेदार ज्ञानी बलदेव सिंह ने सिंह साहिबानों और संतों के साथ अरदास कर रखी थी।

प्रबंधक समिति के अध्यक्ष सरदार जगजोत सिंह सोही ने सोमवार को बताया कि वर्ष 2025 में तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की परिकल्पना अब साकार होने वाली है।

धार्मिक पर्यटकों को मिलेगी बड़ी सुविधा

कंगन घाट पर बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड की ओर से पार्किंग का निर्माण होने से पर्यटकों को काफी सुविधा मिलेगी।

तख्त श्री हरिमंदिर, बाललीला गुरुद्वारा, छोटी पटनदेवी समेत अन्य धार्मिक स्थलों पर देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को अपने वाहनों की पार्किंग में परेशानी नहीं होगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.