बिहार बोर्ड परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, अब 16 सितंबर तक करें आवेदन

बिहार बोर्ड ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के लिए डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में ऑनलाइन सुधार, हस्ताक्षरित घोषणा पत्र अपलोड और परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 16 सितंबर तक बढ़ा दी है। Patna : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट वार्षिक

बिहार बोर्ड परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, अब 16 सितंबर तक करें आवेदन
  • बिहार बोर्ड ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के लिए डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में ऑनलाइन सुधार, हस्ताक्षरित घोषणा पत्र अपलोड और परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 16 सितंबर तक बढ़ा दी है।

Patna : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के लिए डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में ऑनलाइन त्रुटि सुधार, हस्ताक्षरित घोषणा पत्र अपलोड करने और परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी है। बिहार बोर्ड अध्यक्ष डॉ. त्यागराजन एसएम ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।

बोर्ड के अनुसार, अब विद्यार्थियों के हस्ताक्षरयुक्त घोषणायुक्त डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड समिति के पोर्टल पर 16 सितंबर तक अपलोड किए जा सकेंगे। केवल उन्हीं विद्यार्थियों का ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म स्वीकार किया जाएगा, जिनके दस्तावेज निर्धारित अवधि के भीतर पोर्टल पर अपलोड होंगे।

पहले 22 अगस्त थी डमी रजिस्ट्रेशन सुधार की अंतिम तिथि

बिहार बोर्ड ने पहले डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में सुधार और हस्ताक्षर के बाद घोषणा पत्र अपलोड करने की अंतिम तिथि 22 अगस्त निर्धारित की थी। अब इस अवधि को बढ़ा दिया गया है।

इंटरमीडिएट विद्यार्थियों के डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड समिति की वेबसाइट http://intermediate.biharboardonline.com पर जारी किए गए हैं। वहीं, मैट्रिक विद्यार्थियों के डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड http://biharboardonline.org पर उपलब्ध हैं।

विद्यालय और महाविद्यालयों के प्रधानों को निर्देश दिया गया है कि वे निर्धारित तिथि तक विद्यार्थियों के हस्ताक्षरयुक्त डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड को समिति के पोर्टल पर अपलोड कराना सुनिश्चित करें।

28 अगस्त से 16 सितंबर तक भर सकेंगे परीक्षा फॉर्म

बिहार बोर्ड अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि 28 अगस्त से 16 सितंबर तक ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया चलेगी।

16 सितंबर तक जिन विद्यार्थियों का हस्ताक्षरित घोषणायुक्त डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड समिति के पोर्टल पर अपलोड होगा, केवल उन्हीं का ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म स्वीकार किया जाएगा।

प्रीफिल्ड घोषणा पत्र अपलोड करने का भी मौका

समिति ने उन विद्यार्थियों को भी एक और अवसर दिया है, जिनका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और शुल्क पहले ही जमा हो चुका है, लेकिन उनका प्रीफिल्ड घोषणा पत्र पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया था।

ऐसे विद्यार्थी भी 16 सितंबर तक अपना प्रीफिल्ड घोषणा पत्र पोर्टल पर जमा कर सकेंगे। इसके बाद ही उनका डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड पोर्टल पर दिखाई देगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.