रामगढ़ में कोयला-बालू व्यवसायी के घर फायरिंग, रंगदारी से दहशत

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now Ramgarh News : नए साल की शुरुआत के साथ ही जिले में अपराधियों ने दहशत फैलाने की कोशिश की है। रामगढ़ जिले के कुज्जू ओपी क्षेत्र अंतर्गत नया मोड़ के पास सोमवार देर रात कोयला

रामगढ़ में कोयला-बालू व्यवसायी के घर फायरिंग, रंगदारी से दहशत
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Ramgarh News : नए साल की शुरुआत के साथ ही जिले में अपराधियों ने दहशत फैलाने की कोशिश की है। रामगढ़ जिले के कुज्जू ओपी क्षेत्र अंतर्गत नया मोड़ के पास सोमवार देर रात कोयला और बालू व्यवसायी के घर पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की गई। इस वारदात को कुख्यात राहुल दुबे गैंग की ओर से रंगदारी वसूली से जोड़कर देखा जा रहा है।

गोलीबारी की घटना व्यवसायी डब्बू सिंह उर्फ सागर सिंह के घर पर हुई, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया। बताया जा रहा है कि राहुल दुबे गैंग लगातार व्यवसायी से रंगदारी की मांग कर रहा था, लेकिन फोन नहीं उठाने और पैसे नहीं देने से नाराज होकर इस वारदात को अंजाम दिया गया।

🚨 बाइक सवार अपराधियों ने बरसाईं गोलियां

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक पर सवार दो अपराधी देर रात डब्बू सिंह के घर पहुंचे और अंदर घुसते ही अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। करीब 10 राउंड गोलियां चलाई गईं। घर की खिड़कियों, मुख्य गेट और एक वाहन पर गोलियों के निशान मिले हैं।

सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर रजत कुमार और ओपी प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। घटनास्थल से खोखे और रंगदारी से जुड़ा एक पर्चा भी बरामद किया गया है। राहत की बात यह रही कि इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

📞 बालू घाट का टेंडर लेने के बाद मिल रही थीं धमकियां

व्यवसायी डब्बू सिंह ने पुलिस को बताया कि हाल ही में रामगढ़ जिले में बालू घाट का टेंडर मिला है। इसके बाद से ही राहुल दुबे गैंग के नाम से उन्हें लगातार धमकी भरे फोन आ रहे थे। इस संबंध में उन्होंने पहले भी पुलिस को जानकारी दी थी।

उन्होंने बताया कि बाहर रहने के कारण उन्होंने फोन उठाना बंद कर दिया था। सोमवार रात जब वह कुज्जू स्थित अपने घर में रिश्तेदारों के साथ मौजूद थे, तभी अपराधियों ने हमला कर दिया।

👮‍♂️ पुलिस की कार्रवाई जारी

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और रंगदारी से जुड़े नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.