चीन के 103 लड़ाकू विमानों ने ताइवान की तरफ भरी उड़ान

ताइपे। ताइवान ने सोमवार को दावा किया है कि पिछले 24 घंटे के भीतर चीन के 103 लड़ाकू विमानों ने उसकी तरफ उड़ान भरी। चीन की इस हरकत से तनाव काफी बढ़ रहा है। ताइवान रक्षा मंत्रालय के मुताबिक सोमवार सुबह तक 24 घंटे की

चीन के 103 लड़ाकू विमानों ने ताइवान की तरफ भरी उड़ान
Advertisement

ताइपे। ताइवान ने सोमवार को दावा किया है कि पिछले 24 घंटे के भीतर चीन के 103 लड़ाकू विमानों ने उसकी तरफ उड़ान भरी। चीन की इस हरकत से तनाव काफी बढ़ रहा है।

ताइवान रक्षा मंत्रालय के मुताबिक सोमवार सुबह तक 24 घंटे की अवधि में 103 चीनी लड़ाकू विमानों के द्वीप की तरफ उड़ान भरने का पता लगाया गया। हाल के वर्षों में चीन द्वारा ताइवान की तरफ भेजे जाने वाले लड़ाकू विमानों की यह सबसे बड़ी संख्या है। मंत्रालय के मुताबिक, ताइवान की तरफ उड़ान भरने वाले चीनी विमान पहले की तरह ताइवान पहुंचने से पहले वापस हो गए।

गोताखोरों ने तीन लापता दमकलकर्मियों का पता लगाया

गौरतलब है कि ताइवान एक स्वशासित द्वीप है जिसपर चीन दावा करता है। चीन ने ताइवान के आसपास हवा और पानी में बड़े स्तर पर सैन्य अभ्यास किए हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *