देश में कोरोना के 10,753 नए मरीज, 21 की मौत

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10,753 नए मरीज सामने आए हैं। इस अवधि में 21 संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। इस दौरान 6,628 मरीज स्वस्थ हुए । अब तक कोरोना वायरस से 4,42,23,211 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। रिकवरी

Advertisement

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10,753 नए मरीज सामने आए हैं। इस अवधि में 21 संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। इस दौरान 6,628 मरीज स्वस्थ हुए । अब तक कोरोना वायरस से 4,42,23,211 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। रिकवरी रेट 98.69 प्रतिशत है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 53,720 हो गई है। दैनिक संक्रमण दर 6.78 प्रतिशत है।

टीकाकरण की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 397 खुराक दी गई हैं। देश में अबतक कोरोना से बचाव के टीके की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 1,58,625 लोगों की जांच की गई है। अबतक कुल 92.38 करोड़ लोगों की जांच की जा चुकी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *