जापान के प्रधानमंत्री पर जानलेवा हमला

टोक्यो। जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा जानलेवा हमले में बाल-बाल बच गए। उन पर भाषण के दौरान पाइप बम फेंका गया। पुलिस ने बम फटने से पहले ही किशिदा को सुरक्षित निकाल लिया। किशिदा के निकलते ही यह पाइप बम फट गया और तेज धमाके

Advertisement

टोक्यो। जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा जानलेवा हमले में बाल-बाल बच गए। उन पर भाषण के दौरान पाइप बम फेंका गया। पुलिस ने बम फटने से पहले ही किशिदा को सुरक्षित निकाल लिया। किशिदा के निकलते ही यह पाइप बम फट गया और तेज धमाके से अफरा-तफरी मच गई।

प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा वाकायामा शहर में अपनी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के समर्थन में सभा को संबोधित कर रहे थे। तभी एक व्यक्ति ने उन पर पाइप बम फेंक दिया। चौकन्ने सुरक्षा कर्मियों ने पाइप बम उन तक पहुंचने से पहले ही प्रधानमंत्री को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके ठीक बाद एक बड़ा धमाका हुआ। इस कारण सभा में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

प्रधानमंत्री को बचाने के साथ ही हमलावर को पकड़ने की मशक्कत भी शुरू की गई। घटना के एक वायरल वीडियो में पुलिसवाले एक व्यक्ति को जमीन पर गिराकर उस पर काबू पाते दिखाई दे रहे हैं। सुरक्षा बलों ने दावा किया कि हमले में प्रधानमंत्री को कोई चोट नहीं आई है। फूमियो किशिदा पर यह हमला पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या के नौ महीने बाद ही हुआ है। शिंजो पर जुलाई, 2022 में एक व्यक्ति ने घर में बनाई गई बंदूक से हमला कर दिया था। पूर्व प्रधानमंत्री की इस घटना में मौत हो गई थी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *