11 हजार कर्मचारियों पर गिर सकती है गाज

नई दिल्ली। नये साल में मंदी का खतरा मंडराने लगा है। ट्विटर, अमेजन, मेटा और ओला के बाद दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट भी बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी करने की तैयार में है। माइक्रोसॉफ्ट 5 फीसदी यानी करीब 11 हजार कर्मचारियों

Advertisement

नई दिल्ली। नये साल में मंदी का खतरा मंडराने लगा है। ट्विटर, अमेजन, मेटा और ओला के बाद दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट भी बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी करने की तैयार में है। माइक्रोसॉफ्ट 5 फीसदी यानी करीब 11 हजार कर्मचारियों को कम करने की योजना तैयार की है।

रिपोर्ट के मुताबिक माइक्रोसॉफ्ट में बुधवार से शुरू होने जा रही छंटनी का असर 11 हजार कर्मचारियों पर पड़ने वाला है। सॉफ्टवेयर कंपनी में छंटनी की शुरुआत इंजीनियरिंग विभाग से होने वाली है। इससे पहले ट्विटर, अमेजन और मेटा सहित कई कंपनियों ने धीमी मांग और बिगड़ते वैश्विक आर्थिक हालात के मद्देनजर छंटनी कर चुकी हैं।
एक आंकड़े के मुताबिक पिछले साल 30 जून तक माइक्रोसॉफ्ट में कुल 2 लाख 21 हजार स्थायी कर्मचारी थे। इनमें से 1 लाख 22 हजार कर्मचारी संयुक्त राज्य अमेरिका में कार्यरत थे, जबकि 99 हजार कर्मचारी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम कर रहे थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *