झोपड़ियों में लगी आग, पिता और बेटी की झुलसने से मौत

पूर्व मेदिनीपुर। जिले के कोलाघाटा थाना क्षेत्र स्थित मेचेदा ब्रिज से लगे इलाके की झोपड़ियों में आज सुबह लगी भीषण आग की चपेट में आने से पिता और बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान गोकुल बार (55) और मल्लिका बार (17) के

Advertisement

पूर्व मेदिनीपुर। जिले के कोलाघाटा थाना क्षेत्र स्थित मेचेदा ब्रिज से लगे इलाके की झोपड़ियों में आज सुबह लगी भीषण आग की चपेट में आने से पिता और बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान गोकुल बार (55) और मल्लिका बार (17) के रूप में हुई है।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक बुधवार सुबह खाना बनाने के दौरान अचानक एक झोपड़ी में आग लग गई, जो देखते ही देखते कई झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से 15 घर पूरी तरह तबाह हो गए।

घटना के वक्त अधिकांश लोग सो रहे थे। बीमारी के कारण पिता-पुत्री झोपड़ी से बाहर नहीं निकल पाये और उनकी मौत हो गई। घटना में कई लोग घायल हो गए हैं। घायलों को रेस्क्यू कर स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।

इस संबंध में कोलाघाट थाना प्रभारी इमरान मुल्ला ने कहा कि आग लगने से 15 घर जलकर खाक हो गए हैं। मुझे पता चला है कि दो लोगों की मौत हो गई है। दमकलकर्मियों ने तेजी से अपना काम किया है और आगे घटना की जांच की जा रही है।

स्थानीय निवासी चांदीचरण बेरा ने कहा कि सुबह झुग्गी में रहने वाले लोग काम पर जाने से पहले खाना बना रहे थे। किसी कारण से एक घर में आग लग गई और फिर दूसरे घरों में फैल गई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *