प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर 12 किसानों का होगा सम्मान, भारतीय किसान संघ ने सांसद संजय सेठ से की पहल की मांग

उत्कृष्ट कृषि कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित करने की तैयारी, रांची से शुरू होगी अभिनव पहल मुकेश रंजन Ranchi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर के अवसर पर किसानों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित करने की पहल शुरू हो गई है।

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर 12 किसानों का होगा सम्मान, भारतीय किसान संघ ने सांसद संजय सेठ से की पहल की मांग
  • उत्कृष्ट कृषि कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित करने की तैयारी, रांची से शुरू होगी अभिनव पहल

मुकेश रंजन
Ranchi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर के अवसर पर किसानों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित करने की पहल शुरू हो गई है। इसी क्रम में भारतीय किसान संघ ने रांची के सांसद सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से उत्कृष्ट कृषि कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित करने का आग्रह किया है।

भारतीय किसान संघ के रातू प्रखंड अध्यक्ष पंचम महतो ने 26 अगस्त को सांसद संजय सेठ को पत्र सौंपकर किसानों के सम्मान समारोह के आयोजन का अनुरोध किया। पत्र में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर ऐसे किसानों को सम्मानित किया जाना चाहिए, जिन्होंने कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट कार्य कर किसानों के लिए प्रेरणास्रोत बनने का काम किया है।

संघ ने सुझाव दिया है कि रांची क्षेत्र के 12 उत्कृष्ट किसानों का चयन कर उन्हें सम्मानित किया जाए। इससे कृषि क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहे किसानों का उत्साह बढ़ेगा और अन्य किसान भी आधुनिक एवं उन्नत कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित होंगे।

भारतीय किसान संघ ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था और खाद्य सुरक्षा की मजबूत नींव हैं। कृषि के क्षेत्र में निरंतर मेहनत कर उत्पादन बढ़ाने वाले किसानों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित किए जाने से उनके योगदान को उचित पहचान मिलेगी।

संघ की ओर से सांसद से आग्रह किया गया है कि किसानों के हित में इस प्रस्ताव पर सकारात्मक पहल करते हुए 17 सितंबर को सम्मान समारोह आयोजित कर 12 चयनित किसानों को सम्मानित करने की व्यवस्था की जाए।

भारतीय किसान संघ की इस पहल को किसानों के मनोबल को बढ़ाने और कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.