128 गरीबों को मुख्यमंत्री आवास योजना से मिली छत

कानपुर। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत कानपुर नगर के ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले गरीबों को वित्तीय वर्ष 2022-23 में 128 परिवारों को रहने के लिए छत मिली है। दैवीय आपदा और आसरा योजना के तहत गरीबों को आवास उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अलावा

Advertisement

कानपुर। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत कानपुर नगर के ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले गरीबों को वित्तीय वर्ष 2022-23 में 128 परिवारों को रहने के लिए छत मिली है। दैवीय आपदा और आसरा योजना के तहत गरीबों को आवास उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अलावा 228 आवास और स्वीकृत किया गया है। यह जानकारी सोमवार को कानपुर के परियोजना अधिकारी के. के. सिंह ने दी है।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर गंभीर है। वह दैवी आपदा और ग्रामीण क्षेत्र के गरीबों को आवास उपलब्ध कराने का पूरा प्रयास कर रहें है।

उन्होंने बताया कि उप्र सरकार ने कानपुर के ग्रामीण क्षेत्र में इस वित्तीय वर्ष में 225 आवास बनाने के लिए स्वीकृत मिली है। अब तक कुल 128 लोगों को आवास उपलब्ध करा दिया गया है, जिसमें सड़क दुर्घटना के शिकार हुए 17 परिवारों को भी इसमें शामिल किया गया है। हालांकि निर्धारित लक्ष्य पर अभी कार्य चल रहा है। बचे आवास बनाकर गरीबों को रहने के लिए छत मुहैया करा दिया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *