बस खाई में गिरी, 16 की मौत, 24 घायल

Islamabad : पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक बस के खाई में गिर जाने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई। हादसे में लगभग 24 लोग घायल हो गए। सिंध प्रांत के पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह हादसा जमशोरो जिले में बोला

बस खाई में गिरी, 16 की मौत, 24 घायल
Advertisement

Islamabad : पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक बस के खाई में गिर जाने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई। हादसे में लगभग 24 लोग घायल हो गए। सिंध प्रांत के पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह हादसा जमशोरो जिले में बोला खान पुलिस स्टेशन के पास हुआ।

Also Read : उत्क्रमित मध्य विद्यालय छुतहरी कटिया में हाथियों का आतंक

द न्यूज इंटरनेशनल अखबार की वेबसाइट पर आज सुबह जारी खबर में उपायुक्त गजनफर कादरी के हवाले से कहा गया है कि यह बस भील समुदाय के श्रमिकों को ले जा रही थी। यह लोग बलूचिस्तान में गेहूं की कटाई का काम पूरा करने के बाद घर लौट रहे थे। इस हादसे में 16 लोगों की जान चली गई और दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए।

पुलिस ने पुष्टि की है कि दुर्घटना स्थल से कम से कम 12 शव बरामद किए गए हैं। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि चार घायलों ने जामशोरो के लियाकत यूनिवर्सिटी अस्पताल में दम तोड़ दिया, जिससे मरने वालों की संख्या 16 हो गई। बचाव दल ने बताया कि घायलों में से पांच को हैदराबाद के सिविल अस्पताल ले जाया गया। मृतकों में चार बच्चे भी शामिल हैं। बचाव अधिकारी ने बताया कि घायलों में से एक की हालत गंभीर है। उपायुक्त कादरी ने बताया कि घायलों में से पांच को बोला खान के तालुका अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.