झारखंड में केनरा बैंक की खुलेंगी 17 नयी शाखाएं 

Ranchi : झारखंड की जनता के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हुए केनरा बैंक झारखंड के विभिन्न जिलों में 17 नयी शाखाएं खोल रही है। जिसमें से रांची में तीन शाखाएं नगड़ी, बीआईटी चौक तथा सिल्ली खोले जाने की योजना है। वहीं, पश्चिमी सिंहभूम

Advertisement

Ranchi : झारखंड की जनता के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हुए केनरा बैंक झारखंड के विभिन्न जिलों में 17 नयी शाखाएं खोल रही है। जिसमें से रांची में तीन शाखाएं नगड़ी, बीआईटी चौक तथा सिल्ली खोले जाने की योजना है। वहीं, पश्चिमी सिंहभूम में तीन, धनबाद में दो, सरायकेला-खरसावां में दो, लातेहार के चंदवा चौक और महुआडांड, बोकारो में पेटरवार, गिरिडीह में गिरिडीह औद्योगिक क्षेत्र, गुमला में सिसई, गढ़वा में नगर ऊंटारी तथा डालटनगंज के हुसैनाबाद में शाखाएं खुल रही हैं। मंगलवार 26 सितंबर को 11 शाखाएं खोली गईं।

https://pratahnewz.com/jci-ranchi-releases-brochure-and-poster-of-expo-utsav-2023/amp/

इनमें से सिसई शाखा का उद्घाटन श्रीनाथ जोशी, महाप्रबंधक तथा रमेश कुमार यादव, प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा किया गया। वहीं, जिले के नगड़ी शाखा का उद्घाटन श्रीनाथ जोशी, महाप्रबंधक तथा नूतन कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर नगड़ी थाना-प्रभारी रोहित कुमार भी उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *