नौका डूबने से 29 प्रवासियों की मौत, 11 बचाए गए

ट्यूनिश। ट्यूनीशिया के तट के पास नौका डूबने से उप सहारा अफ्रीका के देशों के कम से कम 29 लोगों की उस समय मौत हो गई, जब वे भूमध्यसागर पार कर इटली जाने का प्रयास कर रहे थे। ट्यूनीशिया के नेशनल गार्ड ने रविवार को

Advertisement

ट्यूनिश। ट्यूनीशिया के तट के पास नौका डूबने से उप सहारा अफ्रीका के देशों के कम से कम 29 लोगों की उस समय मौत हो गई, जब वे भूमध्यसागर पार कर इटली जाने का प्रयास कर रहे थे। ट्यूनीशिया के नेशनल गार्ड ने रविवार को यह जानकारी दी।

ट्यूनीशिया के नेशनल गार्ड के प्रवक्ता हौसमेद्दीन जेबाब्ली ने बताया कि मछुआरों ने 19 शव बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि तटरक्षक बल ने शनिवार रात आठ और शव बरामद किए और 11 लोगों को बचा लिया। उन्होंने बताया कि दो अन्य शव ट्यूनीशियाई बंदरगाह स्फैक्स से बरामद किए गए हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि डूबने वाली नौका में कुल कितने लोग सवार थे।

ट्यूनीशिया में प्रवासियों के लिए काम करने वाले एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) के मुताबिक, पिछले दो दिन में स्फैक्स में पांच नौकाएं डूबी हैं और 67 लोगों का पता नहीं चल पाया है।

इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन के अनुसार, संघर्ष या गरीबी के कारण लोग सबसे खतरनाक माने जाने वाले मार्ग में शामिल भूमध्यसागर के जरिए ट्यूनीशिया के तटों से यूरोप की ओर नौकाओं से जाते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *