वाहन पलटने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 4 घायल

मुंबई। नासिक जिले के औसा तहसील के चालबुर्गा इलाके में सोमवार तड़के पुल से एक वाहन पलट जाने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। घटना में चार लोग घायल हो गए। सभी का इलाज औसा के ग्रामीण अस्पताल में हो

Advertisement

मुंबई। नासिक जिले के औसा तहसील के चालबुर्गा इलाके में सोमवार तड़के पुल से एक वाहन पलट जाने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। घटना में चार लोग घायल हो गए। सभी का इलाज औसा के ग्रामीण अस्पताल में हो रहा है।

पुलिस के अनुसार पुणे निवासी बदुरकर परिवार की शादी में शामिल होने के लिए कार से 8 लोग रविवार को लातूर गए थे। शादी समारोह से लौटते समय आज तड़के कार चालबुर्गा इलाके में एक पुल से नीचे पलट गई।

इस घटना में अंश किरण बदुरकर, जय सचिन बदुरकर, अमर सचिन बदुरकर और प्रकाश कांबले की मौके पर ही मौत हो गई। जान्हवी सचिन बदुरकर, यश किरण बदुरकर, गोदावरी सचिन बदुरकर, सचिन दिगंबर बदुरकर घायल हो गए। घायलों को औसा के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि घायलों में गोदावरी सचिन बदुरकर और जान्हवी सचिन बदुरकर की स्थिति काफी गंभीर थी, इसलिए इन दोनों को लातूर के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भेज दिया गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *