अग्निवीर भर्ती रैली में 17वें दिन रेस में 574 युवा हुए सफल,5321 ने भागीदारी की

वाराणसी। भारतीय थल सेना के अग्निवीर भर्ती रैली में 17वें दिन शुक्रवार को छावनी क्षेत्र स्थित रणबांकुरे मैदान में आयोजित दौड़ में मिर्जापुर जनपद के मड़िहान,मिर्जापुर सदर,चुनार व जौनपुर जनपद के बदलापुर तहसीलों के अभ्यर्थियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। पंजीकृत 7601 में

Advertisement

वाराणसी। भारतीय थल सेना के अग्निवीर भर्ती रैली में 17वें दिन शुक्रवार को छावनी क्षेत्र स्थित रणबांकुरे मैदान में आयोजित दौड़ में मिर्जापुर जनपद के मड़िहान,मिर्जापुर सदर,चुनार व जौनपुर जनपद के बदलापुर तहसीलों के अभ्यर्थियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। पंजीकृत 7601 में 5321 युवाओं ने दौड़ में दमखम दिखाया लेकिन सफलता 574 अभ्यर्थियों को ही मिली।

सैन्य अफसरों के अनुसार शनिवार को जौनपुर जनपद के मछलीशहर, जौनपुर सदर व वाराणसी के राजातालाब तहसीलों के 7838 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। रणबांकुरे मैदान के 400 मीटर वाले ट्रैक पर 4 चक्कर लगाकर 1600 मीटर की दौड़ युवाओं को लगानी पड़ रही है। इसके पहले अभ्यर्थी को 6 चेकिंग बूथ समेत शारीरिक दक्षता संबंधी टेस्ट देना पड़ा। चेकिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भोर में ही रेस शुरू कराई गई थी। भर्ती रैली से संबंधित सारी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी हो रही है। अभ्यर्थियों की मदद के लिए रणबांकुरे मैदान के आसपास सेना भर्ती कार्यालय की ओर से हेल्प डेस्क बनाए गए हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *