भारत और अमेरिका मिलकर करेगा वैश्विक चुनौतियों से सामनाः बाइडन

India and America will face global challenges together: Biden
Advertisement

वाशिंगटन। भारत को जी 20 की अध्यक्षता मिलने पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने खुशी जताते हुए भारत को अमेरिका का मजबूत साझीदार बताया है। उन्होंने कहा कि जी 20 देशों की अध्यक्षता के दौर में वह अपने मित्र प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पूरा समर्थन करेंगे।

राष्ट्रपति बाइडन ने एक ट्वीट में कहा कि वह भारत के साथ बेहतर होते संबंधों में भी विकास का क्रम देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देश मिलकर वैश्विक चुनौतियों वाले क्षेत्र-पर्यावरण, ऊर्जा और खाद्य समस्या पर कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।

दरअसल, गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि जी 20 की अध्यक्षता मिलने के अवसर को वह नई संभावनाओं के द्वार खुलने के तौर पर देख रहे हैं। भारत एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य की अवधारणा लेकर सबके साथ मिलकर कार्य करने का इच्छुक है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2023 के लिए भारत को दुनिया के 20 के सबसे ज्यादा संपन्न और औद्योगिक देशों के संगठन जी 20 की अध्यक्षता मिली है और गुरुवार को भारत औपचारिक रूप से जी 20 का अध्यक्ष देश बन गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *