सास से तंग आ बहू ने की आत्महत्या

नवादा। नवादा में सास से आपसी झगड़े के बाद बहू ने सल्फास की गोली खाकर अपनी जीवनलीला ही समाप्त कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। वहीं परिजन ने बताया कि उनकी बिटिया को शादी के 2 महीने बाद से ही

Advertisement

नवादा। नवादा में सास से आपसी झगड़े के बाद बहू ने सल्फास की गोली खाकर अपनी जीवनलीला ही समाप्त कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। वहीं परिजन ने बताया कि उनकी बिटिया को शादी के 2 महीने बाद से ही ससुराल वाले परेशान कर रहे थे। आख़िरकार वहीं हुआ जिसका डर था।

मामला नवादा के पकरीबरावा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है । जहां सास- बहू में बीच आपसी झगड़े के बाद बहू ने गुस्से ने आकर सल्फास की गोली खा कर मौत को गले लगा लिया। मृतका काजल कुमारी के पिता कृष्ण कन्हैया कांत ने बताया कि मेरी बच्ची की शादी 11 दिसंबर 2021 को उसरी गांव में चंदन कुमार से हुआ था शादी के एक 2 महीने के बाद सास अमेरिकी देवी हमेशा उसे प्रताड़ित और मारपीट करती थी। बिटिया इसकी शिकायत कई बार हम लोग से किया करती थी ।लेकिन हम लोग समझा-बुझाकर मामला को शांत करवा देते थे।

वहीं अब एक बार फिर सास के द्वारा प्रताड़ित किया गया और उसके साथ मारपीट किया गया ।जिससे गुस्से में आकर उसने सल्फास की गोली खा ली। जब तबीयत बिगड़ी तो ससुराल वालों ने इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया ,जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए पावापुरी विम्स रेफर कर दिया। ससुराल वाले जब तक पावापुरी अस्पताल पहुंचते उसकी बीच रास्ते में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *