जुबिन नौटियाल को अस्पताल से मिली छुट्टी

मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल गुरुवार को अपने घर की सीढ़ियों से गिर गए थे ,जिसकी वजह से उनकी कोहनी टूट गई और पसलियों में चोट आई है। इसके अलावा सिंगर के सिर और माथे पर भी चोटें लगी हैं। उन्हें मुंबई के ही एक निजी

Advertisement

मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल गुरुवार को अपने घर की सीढ़ियों से गिर गए थे ,जिसकी वजह से उनकी कोहनी टूट गई और पसलियों में चोट आई है। इसके अलावा सिंगर के सिर और माथे पर भी चोटें लगी हैं। उन्हें मुंबई के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था । रिपोर्ट्स के अनुसार हादसे के बाद जुबिन के दाहिने हाथ का ऑपरेशन हुआ है। जुबिन नौटियाल के घायल होने की खबर सामने आने के बाद से ही उनके फैंस काफी चिंतित थे और उनके जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे थे। हालांकि, अब उनकी सेहत में सुधार है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई है। इसकी जानकारी खुद जुबिन ने सोशल मीडिया के जरिये फैंस को दी है।

जुबिन नौटियाल ने इंस्टाग्राम पर अस्पताल से एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह अस्पताल के बिस्तर पर बैठे नजर आ रहे हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि वह खाना खाते नजर आ रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए जुबिन ने लिखा-‘आप सभी की दुआओं के लिए शुक्रिया। भगवान मुझे देख रहे थे और इस गंभीर हादसे में उन्होंने मुझे बचा लिया। मैं अस्पताल से डिस्चार्ज हो गया हूं और मेरी रिकवरी हो रही है। आपके इस बेशुमार प्यार और प्रार्थनाओं के लिए दिल से शुक्रिया।’

जुबिन की इस पोस्ट के बाद फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी उनके जल्द से जल्द स्वस्थ्य होने की प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं। सिंगर नीति मोहन ने लिखा है, ‘आप जल्द स्वस्थ हों, आपको खूब प्यार।’ रैपर बादशाह ने लिखा, ‘जल्द ठीक हो जाओ भाई।’

जुबिन नौटियाल ने राता लंबिया, लुट गए, हमनवा, तुम ही आना, बेवफा तेरा मासूम जिदंगी, कुछ तो बता जिदंगी जैसे कई हिट गीत दिए हैं और अपनी गायिकी से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *