बंगाल में फिर घटने लगा तापमान

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में एक बार फिर ठंड बढ़ने की शुरुआत हो गई है। मौसम विभाग ने बताया है कि शनिवार का दिन इस मौसम का शीतलतम दिन है। इस दिन राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जो इस

Advertisement

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में एक बार फिर ठंड बढ़ने की शुरुआत हो गई है। मौसम विभाग ने बताया है कि शनिवार का दिन इस मौसम का शीतलतम दिन है। इस दिन राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जो इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान है।

विभाग ने बताया है कि सप्ताहांत तक तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। आसमान साफ रहेगा और सूरज उगने से पहले हल्का कोहरा कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत राज्य के अन्य हिस्सों में छाया रहेगा। अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिमपोंग में भी सर्दी हल्की बढ़ी है। हालांकि यहां पहले से ही तापमान कम रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *