माओवादियों ने दूसरे दिन भी चिपकाएं पोस्टर

गिरिडीह। भाकपा माओवादियों का स्थापना सप्ताह दो दिसंबर से शुरू हो गया है। स्थापना सप्ताह के पहले दिन माओवादियों ने जिले में पोस्टरबाजी की थी। वहीं दूसरे दिन भी शनिवार को गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के भवानंद ढिबरा मोड़ के पास पोस्टरबाजी की

Advertisement

गिरिडीह। भाकपा माओवादियों का स्थापना सप्ताह दो दिसंबर से शुरू हो गया है। स्थापना सप्ताह के पहले दिन माओवादियों ने जिले में पोस्टरबाजी की थी। वहीं दूसरे दिन भी शनिवार को गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के भवानंद ढिबरा मोड़ के पास पोस्टरबाजी की गयी है। नक्सलियों के द्वारा चिपकाए गये पोस्टरों में केंद्र सरकार और राज्य सरकार मुर्दाबाद के नारे लिखे हुए हैं। स्थानीय लोगों ने इस पोस्टरों की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टर को जब्त कर लिया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।

उल्लेखनीय है कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों का पीएलजीए सप्ताह दो दिसंबर से शुरु हो गया है। माओवादियों के पीएलजीए सप्ताह के पहले दिन शुक्रवार को पलामू जिले के नौडीहा बाजार के लक्ष्मीपुर पंचायत के इलाके में पेड़ पर और गिरिडीह जिले के डुमरी के एचएस जरुआडीह में पोस्टर चिपकाया था। माओवादी संगठन पीएलजीए 22वां वर्षगांठ दो दिसंबर से आठ दिसंबर तक मना रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *