युवती से सामूहिक दुष्कर्म

लोहरदगा। कुडू थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती के साथ पांच से सात युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. युवती ने कुड़ू थाना में सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है. युवती को मेडिकल जांच के लिए लोहरदगा भेज दिया गया है. सभी आरोपित फरार

Advertisement

लोहरदगा। कुडू थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती के साथ पांच से सात युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. युवती ने कुड़ू थाना में सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है. युवती को मेडिकल जांच के लिए लोहरदगा भेज दिया गया है. सभी आरोपित फरार बताए गए हैं.

 

युवती के अनुसार घटना शनिवार शाम की है. वह लगभग चार बजे मंगेतर से मिलने के लिए कोलसिमरी दोहर पहुंची थी. वह मंगेतर के साथ बैठ कर बातचीत कर रही थी. इसी बीच पांच से सात युवक मौके पर पहुंचे तथा मंगेतर के साथ मारपीट करते हुए युवती को पकड़ लिया. उसका मंगेतर युवती को छोड़कर भाग निकला. इसके बाद युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया.

 

वह किसी प्रकार गांव पहुंची तथा ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी. युवती ने पुलिस को बताया कि युवकों को नहीं देख पाई थी. इसलिए पहचान करना मुश्किल हो रहा है. पुलिस ने युवती के बयान पर पांच से सात युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दिया है.

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *