फॉल जा रही स्कूल बस पलटी, 20 से अधिक बच्चे घायल

रांची। सिकिदिरी थाना इलाके में रविवार को छात्रों से भरी बस पलटने से 20 छात्र घायल हो गए, जिनमें पांच छात्रों की गंभीर चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल बच्चों को रिम्स रेफर किया गया है। बाकी बच्चों का थाना परिसर में ही स्थानीय

Advertisement

रांची। सिकिदिरी थाना इलाके में रविवार को छात्रों से भरी बस पलटने से 20 छात्र घायल हो गए, जिनमें पांच छात्रों की गंभीर चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल बच्चों को रिम्स रेफर किया गया है। बाकी बच्चों का थाना परिसर में ही स्थानीय डॉक्टर-कंपाउंडर की मदद से प्राथमिक उपचार किया गया।

 

जानकारी के अनुसार बिहार के गया जिले के बाराचट्टी से स्कूल के बच्चे हुंडरू फॉल जा रहे थे। बस में 65 विद्यार्थी और छह शिक्षक सवार थे। हुंडरू फॉल-सिकिदिरी मार्ग के डॉक्टर मोड़ के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। बताया गया है कि चालक की लापरवाही से बस दुर्घटनाग्रस्त हुई। ड्राइवर से कई बार कहा गया कि स्पीड कम रखे लेकिन वह मान नहीं रहा था। सभी बच्चे एवं शिक्षक बिहार के गया जिला थाना बाराचट्टी के रहने वाले हैं। बच्चे सरस्वती विद्या मंदिर बुनियाद बीघा के विद्यार्थी हैं।

दुर्घटना के बाद डॉक्टर मोड़ पर अफरा-तफरी मच गयी। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग उस तरफ भागे। बच्चों को बस से निकाला। थाना को इसकी सूचना दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। डॉक्टर एवं कंपाउंडर को बुलाकर बच्चों का थाना परिसर में ही इलाज कराया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *