सड़क हादसे में पीएम मोदी का परिवार घायल

मैसूर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी मंगलवार को परिवार सहित एक सड़क हादसे की चपेट में आ गए। यह हादसा कर्नाटक के मैसूर में हुआ। हादसे के समय उनके साथ कार में उनका बेटा, बहू और उनकी पत्नी भी मौजूद थे। जानकारी

Advertisement

मैसूर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी मंगलवार को परिवार सहित एक सड़क हादसे की चपेट में आ गए। यह हादसा कर्नाटक के मैसूर में हुआ। हादसे के समय उनके साथ कार में उनका बेटा, बहू और उनकी पत्नी भी मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में उनके बेटे और बहू को गंभीर चोटें आई हैं और उनकी हालत गंभीर है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा तब हुआ जब दो कार आपस में टकरा गई।

जिस वक्‍त यह हादसा हुआ वह कार से मैसूर (कर्नाटक) के नजदीक बांदीपुरा जा रहे थे। उनकी कार कड़ाकोला में दुर्घटनाग्रस्‍त हुई। इस हादसे में उनकी कार का अगला हिस्‍सा बुरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो गया। गनीमत थी हादसे होते ही स्थानीय लोग बचाव के लिए दौड़ पड़े। इसके बाद प्रह्लाद मोदी के परिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *