नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रामगढ़ की सपना ने लहराया परचम

रामगढ़। 61वीं राष्ट्रीय ओपन नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रामगढ़ जिला अंतर्गत मांडू प्रखंड के घाटो क्षेत्र की एथलीट सपना कुमारी ने अपना परचम लहराया है। उसने 100 मीटर हर्डल्स में रजत पदक जीत कर रामगढ़ जिले के साथ पूरे झारखंड का नाम रोशन किया है।

Advertisement

रामगढ़। 61वीं राष्ट्रीय ओपन नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रामगढ़ जिला अंतर्गत मांडू प्रखंड के घाटो क्षेत्र की एथलीट सपना कुमारी ने अपना परचम लहराया है। उसने 100 मीटर हर्डल्स में रजत पदक जीत कर रामगढ़ जिले के साथ पूरे झारखंड का नाम रोशन किया है। बुधवार को डीसी माधवी मिश्रा ने सपना को ढेरों शुभकामनाएं दी।

डीसी ने बताया कि रामगढ़ के खेल प्रेमियों ने अपने जुनून से अपने परिवार और जिले के नाम को आगे बढ़ाया है। उनकी जीत से ना सिर्फ नए खिलाड़ी, बल्कि लड़कियों में एक नया जोश उत्पन्न हुआ है। रामगढ़ में खिलाड़ियों को सुविधा देने के लिए कई तरह की योजनाएं भी पारित की गई है। इससे खेल जगत में रामगढ़ के खिलाड़ी और एथलीट्स हासिल करने में सक्षम होंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *