बंगाल में ठंड ने दी दस्तक

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में ठंड ने दस्तक दे दी है। दिन के समय तापमान सामान्य से अधिक रह रहा है जबकि रात होते ही तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो रही है। मौसम

Advertisement

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में ठंड ने दस्तक दे दी है। दिन के समय तापमान सामान्य से अधिक रह रहा है जबकि रात होते ही तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो रही है। मौसम विभाग ने बताया है कि बुधवार को राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। हालांकि अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना तथा पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर में रात के समय तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच रहा है जिसकी वजह से हल्की ठंड लग रही है।

उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिमपोंग में भी सर्दी ने दस्तक दे दी है। रात से लेकर सूर्योदय के पहले तक हल्की ठंड लग रही है। इस बीच वायरल बीमारियां भी बढ़ गई हैं। सर्दी, खांसी, बुखार जैसी मौसमी बीमारियों की वजह से बच्चे और बुजुर्ग सबसे अधिक पीड़ित हैं। विशेषज्ञों ने ऐसे समय में चिकित्सकों की सलाह के मुताबिक रहन-सहन और खान-पान को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *