डॉ इफ्शा खुर्शीद बनी विभावि परीक्षा विभाग में ओएसडी सह प्लेगियारिज्म जांच के नोडल पदाधिकारी

Hazaribagh : विभावि के कुलपति प्रोफेसर दिनेश कुमार सिंह ने झारखंड राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 2000 के प्रावधानों के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए विनोबा भावे विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापक, डॉ इफ्शा खुर्शीद को तत्काल प्रभाव से पीएचडी साहित्यिक चोरी जांच

डॉ इफ्शा खुर्शीद बनी विभावि परीक्षा विभाग में ओएसडी सह प्लेगियारिज्म जांच के नोडल पदाधिकारी
Advertisement

Hazaribagh : विभावि के कुलपति प्रोफेसर दिनेश कुमार सिंह ने झारखंड राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 2000 के प्रावधानों के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए विनोबा भावे विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापक, डॉ इफ्शा खुर्शीद को तत्काल प्रभाव से पीएचडी साहित्यिक चोरी जांच एवं शोधगंगा कार्य हेतु नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया है। पीएचडी साहित्यिक चोरी एवं शोधगंगा से संबंधित सभी कार्य विश्वविद्यालय के संकायअध्यक्षों के परामर्श से किए जाने हैं।

Also Read : अदाणी पावर प्लांट में अग्नि सुरक्षा सप्ताह का हुआ आयोजन

इसके अतिरिक्त डॉ एचएन सिन्हा, डीन विज्ञान संकाय, विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग को डॉ इफ्शा खुर्शीद को कार्यभार सौंपने का निर्देश दिया गया है। इसके अतिरिक्त डॉ इफ्शा खुर्शीद को परीक्षा विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। यह सभी कार्य वह अपने विभागीय कार्यों के निष्पादन के साथ-साथ करेंगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *