अदाणी पावर प्लांट में अग्नि सुरक्षा सप्ताह का हुआ आयोजन

Godda : अदानी पावर (झारखंड) लिमिटेड के प्लांट परिसर में 14 अप्रैल से 19 अप्रैल तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया। इस मौके पर कंपनी के फायर डिपार्टमेंट की ओर से प्लांट परिसर सहित आसपास के गांवों में कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए

Advertisement

Godda : अदानी पावर (झारखंड) लिमिटेड के प्लांट परिसर में 14 अप्रैल से 19 अप्रैल तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया। इस मौके पर कंपनी के फायर डिपार्टमेंट की ओर से प्लांट परिसर सहित आसपास के गांवों में कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। बक्सरा गांव में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में बक्सरा पंचायत की मुखिया पुनिता देवी, ओम कुमार, मनोहर हरि, संतोष ठाकुर, मनेस यादव, महेश मंडल तथा कंपनी के सेफ्टी अफसर नवनीत कुमार अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। इस दौरान ग्रामीणों को आग लगने की स्थिति में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई।

अदाणी पावर प्लांट में अग्नि सुरक्षा सप्ताह का आयोजन, गांवों में चला जागरूकता अभियान
अदाणी पावर प्लांट में अग्नि सुरक्षा सप्ताह का आयोजन, गांवों में चला जागरूकता अभियान

इसके अलावा मोतिया गांव में भी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुखिया अशोक चौधरी, हीरो झा, पंकज यादव, बाबूलाल यादव, गुंजन झा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Also Read : महुआ चुनने गई महिलाएं पर हाथियों ने किया हमला

कंपनी के फायर सेफ्टी अधिकारी नवनीत कुमार ने शनिवार को बताया कि इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को आगजनी की घटनाओं से बचाव और सतर्कता को लेकर जागरूक करना है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *