सीआरसी कन्या मध्य विद्यालय बरकट्ठा में संकुल स्तरीय बैठक का आयोजन

Barkatha : प्रखंड अंतर्गत संकुल संसाधन केंद्र राजकीय कन्या मध्य विद्यालय बरकट्ठा में बुधवार को संकुल स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इस निमित संकुलाधीन विद्यालय के शिक्षकों ने भाग लिया। बैठक का आयोजन संकुल संचालक महेश प्रसाद चौधरी की देखरेख में किया गया तथा

सीआरसी कन्या मध्य विद्यालय बरकट्ठा में संकुल स्तरीय बैठक का आयोजन
Advertisement

Barkatha : प्रखंड अंतर्गत संकुल संसाधन केंद्र राजकीय कन्या मध्य विद्यालय बरकट्ठा में बुधवार को संकुल स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इस निमित संकुलाधीन विद्यालय के शिक्षकों ने भाग लिया। बैठक का आयोजन संकुल संचालक महेश प्रसाद चौधरी की देखरेख में किया गया तथा संचालन संकुल साधन सेवी रामकृष्ण पांडेय ने किया।वहीं विद्यालयों में संचालित विभिन्न गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की गई । मौके पर उपस्थित संकुल संचालक महेश प्रसाद चौधरी ने बैठक में सर्वप्रथम पहलगाम हमले में शहीद हुए भारत के वीर सपूतों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखवाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा सभी उपस्थित शिक्षकों से हर माह बैठक में ससमय उपस्थित होने का आग्रह किया।

Also Read : न्यूज़ हाट नामक यूट्यूब चैनल और संपादक के खिलाफ मामला दर्ज

तत्पश्चात विषय वस्तु में प्रवेश करते हुए रूम टू रीड के प्रखंड समन्वयक मनीष कुमार लाल ने ज्ञानसेतु तथा नूपुर, एसए2,कक्षा वन और टु में बचे हुए सप्ताह की रणनीति, फ्लिपबुक का प्रयोग, कक्षा रूटीन, पुस्तकालय आदि पर चर्चा कर शिक्षकों को आवश्यक जानकारी दी। सीआरपी रामकृष्ण पांडेय ने स्कूल रुआर कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा किया तथा असेंबली के विषय वस्तु पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि विभाग द्वारा प्रतिदिन व्हाट्सएप के माध्यम से असेंबली के विषय वस्तु भेजे जाते हैं ,जिन्हें हर हाल में प्रति विद्यालय को असेंबली सभा में बच्चों के साथ साझा किया जाना आवश्यक है। बैठक में शिक्षक छत्रु राम महतो, मधु लाल यादव ,रामचंद्र साव,संजय कुमार, तुलसी प्रजापति, सुखदेव नायक,कविता कुमारी, गौतम सिंह, शिवराम मांझी, प्रभु सिंह, चरका टुडू, अनिल कुमार सेमत दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *