न्यूज़ हाट नामक यूट्यूब चैनल और संपादक के खिलाफ मामला दर्ज

Ranchi : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की छवि को धूमिल करने मामले को लेकर न्यूज़ हाट नामक यूट्यूब चैनल और उसके संपादक कुमार कौशलेंद्र पर मामला दर्ज किया गया है। इन पर झूठे और भ्रामक वीडियो के माध्यम से मंत्री को बदनाम

न्यूज़ हाट नामक यूट्यूब चैनल और संपादक के खिलाफ मामला दर्ज
Advertisement

Ranchi : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की छवि को धूमिल करने मामले को लेकर न्यूज़ हाट नामक यूट्यूब चैनल और उसके संपादक कुमार कौशलेंद्र पर मामला दर्ज किया गया है। इन पर झूठे और भ्रामक वीडियो के माध्यम से मंत्री को बदनाम करने का आरोप है।

Also Read : झारखंड के पंचायत सहायकों की अनदेखी, सरकारी आदेश के बावजूद नहीं मिल रहा काम और स्थान

इस संबंध में बुधवार को जगन्नाथपुर थाना में धारा 356 बीएनएस और आईटी एक्ट 66डी/67 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस संबंध में मंत्री के आप्त सचिव अजहरुद्दीन ने बताया कि न्यूज़ हाट नामक यूट्यूब चैनल पर मंत्री इरफान अंसारी को लेकर नाकारात्मक खबरें चलायी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित यूट्यूब चैनल के जरिये मंत्री के छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है।

उन्होंने बताया कि यूट्यूब चैनल ने अपनी वीडियो में मंत्री से संबंधित हाईकोर्ट में लंबित मामले में खबर को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया। उन्होंने यूट्यूब चैनल को प्रतिबंधित करने और इसके संपादक कुमार कौशलेंद्र को गिरफ्तार करने की मांग की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *