प्राकृतिक चिकित्सा की ओर कदम: शिंगपुर कांटाडीह में एक्यूप्रेशर हॉस्पिटल का उद्घाटन

Ranchi : स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए शिंगपुर कांशीटांड़ (मुरी-गोला रोड) में बुधवार को एक्यूप्रेशर चिकित्सा हॉस्पिटल का विधिवत उद्घाटन किया गया। जेएलकेएम के वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने फीता काटकर इस प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र की शुरुआत की। उद्घाटन समारोह में

प्राकृतिक चिकित्सा की ओर कदम: शिंगपुर कांटाडीह में एक्यूप्रेशर हॉस्पिटल का उद्घाटन
Advertisement

Ranchi : स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए शिंगपुर कांशीटांड़ (मुरी-गोला रोड) में बुधवार को एक्यूप्रेशर चिकित्सा हॉस्पिटल का विधिवत उद्घाटन किया गया। जेएलकेएम के वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने फीता काटकर इस प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र की शुरुआत की। उद्घाटन समारोह में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

प्राकृतिक चिकित्सा की ओर कदम: शिंगपुर कांटाडीह में एक्यूप्रेशर हॉस्पिटल का उद्घाटन
प्राकृतिक चिकित्सा की ओर कदम: शिंगपुर कांटाडीह में एक्यूप्रेशर हॉस्पिटल का उद्घाटन

Also Read : संविधान बचाओ रैली की तैयारी को लेकर कांके में कांग्रेस की बैठक, कार्यकर्ताओं से रैली में भारी संख्या में पहुँचने का आह्वान

देवेंद्रनाथ महतो ने अपने संबोधन में कहा, तेजी से बदलती जीवनशैली और अंग्रेजी दवाओं के दुष्प्रभाव से लोग परेशान हैं। एक्यूप्रेशर जैसी प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति न केवल सुरक्षित है, बल्कि कई जटिल बीमारियों का समाधान भी प्रदान करती है। उन्होंने बिना दवाई और बिना ऑपरेशन के उपचार की विशेषताओं को रेखांकित करते हुए इस हॉस्पिटल की उपयोगिता पर जोर दिया।

यह केंद्र डॉ. एम.सी. करमाली द्वारा संचालित किया जाएगा, जो ऑल इंडिया एक्यूप्रेशर काउंसिल के लाइफ मेंबर हैं और इस क्षेत्र में 31 वर्षों का अनुभव रखते हैं। हॉस्पिटल में आधुनिक परीक्षण तकनीक के साथ-साथ विशेषज्ञ उपचार की भी व्यवस्था है। यहां साइटिका, लकवा, घुटनों का दर्द, दमा, पोलियो, किडनी डैमेज जैसी बीमारियों का उपचार प्राकृतिक पद्धति से किया जाएगा।

उद्घाटन समारोह में उपस्थित प्रमुख लोग:
कृष्णा महतो, शिशुपाल महतो, हराधन महतो, महावीर महतो, जाकिर खान, श्रीपदो महतो सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

इस पहल से क्षेत्र के लोगों को सुलभ, सुरक्षित और सस्ता उपचार मिलने की उम्मीद है, जो स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी सहायक होगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *