पहलगाम घटना की जितनी भी निंदा की जाए वो कम है : मुख्यमंत्री

Ranchi : स्पेन और स्वीडन के दौरे से लौटने के बाद बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची एयरपोर्ट पर पहलगाम घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए वो कम है, लेकिन कहीं ना

पहलगाम घटना की जितनी भी निंदा की जाए वो कम है : मुख्यमंत्री
Advertisement

Ranchi : स्पेन और स्वीडन के दौरे से लौटने के बाद बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची एयरपोर्ट पर पहलगाम घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए वो कम है, लेकिन कहीं ना कहीं देश में जो सूचना तंत्र है, उसका घोर अभाव दिखा। उम्मीद कर रहे हैं कि आगे ऐसी घटना न हो।

Also Read : प्राकृतिक चिकित्सा की ओर कदम: शिंगपुर कांटाडीह में एक्यूप्रेशर हॉस्पिटल का उद्घाटन

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 19 अप्रैल से स्पेन और स्वीडन के दौरे पर थे। उनके साथ मुख्य सचिव अलका तिवारी, सीएम के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार के अलावा 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शामिल था। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने अलग-अलग सेक्टर से जुड़े दोनों देशों के व्यवसायियों से कई दौर की वार्ता की है। उम्मीद जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में इस प्रतिनिधिमंडल के इस दौरे के बाद दोनों यूरोपियन देशों से झारखंड के कई सेक्टर में निवेश की संभावना है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *