पत्रकार पर एफआईआर से गरमाया मामला, प्रेस क्लब ने ठोकी चेतावनी

Ranchi : झारखंड की पत्रकारिता पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। न्यूज़ हाट के संपादक कुमार कौशलेंद्र पर जगरनाथपुर थाने में दर्ज एफआईआर को लेकर रांची प्रेस क्लब ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। क्लब ने इसे स्वास्थ्य मंत्री के इशारे पर

पत्रकार पर एफआईआर से गरमाया मामला, प्रेस क्लब ने ठोकी चेतावनी
Advertisement

Ranchi : झारखंड की पत्रकारिता पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। न्यूज़ हाट के संपादक कुमार कौशलेंद्र पर जगरनाथपुर थाने में दर्ज एफआईआर को लेकर रांची प्रेस क्लब ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। क्लब ने इसे स्वास्थ्य मंत्री के इशारे पर किया गया सुनियोजित हमला बताते हुए इसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को कुचलने की साजिश करार दिया है।

प्रेस क्लब के सचिव अमरकांत ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से हस्तक्षेप करते हुए एफआईआर निरस्त करने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। क्लब ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो पूरे झारखंड में पत्रकार सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को विवश होंगे।

प्रेस क्लब अध्यक्ष सुरेन्द्र लाल सोरेन, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गिरी, कोषाध्यक्ष कुबेर सिंह, संयुक्त सचिव रतनलाल , कार्यसमिति सदस्य आलोक कुमार सिन्हा, अंजनी कुमार, राजू प्रसाद, संजय सुमन, आरजे अरविंद, चन्दन भट्टाचार्य, विजय मिश्रा, मोनू कुमार, सौरभ शुक्ला सहित सभी सदस्यों ने एक सुर में कहा — पत्रकारों को डराना बंद करो, वरना जवाब मिलेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *