बिरसा चौक में जेसीबी की चूक से फूटा एयरपोर्ट सप्लाई पाइप, हजारों लीटर पानी बर्बाद

Ranchi :राजधानी रांची के बिरसा चौक स्थित वी मार्ट के सामने सड़क मरम्मत और पाइपलाइन बिछाने के कार्य के दौरान एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। कार्यरत जेसीबी मशीन ने एयरपोर्ट जल आपूर्ति लाइन को तोड़ दिया, जिससे पाइप फटते ही तेज़ गति से पानी

बिरसा चौक में जेसीबी की चूक से फूटा एयरपोर्ट सप्लाई पाइप, हजारों लीटर पानी बर्बाद
Advertisement

Ranchi :राजधानी रांची के बिरसा चौक स्थित वी मार्ट के सामने सड़क मरम्मत और पाइपलाइन बिछाने के कार्य के दौरान एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। कार्यरत जेसीबी मशीन ने एयरपोर्ट जल आपूर्ति लाइन को तोड़ दिया, जिससे पाइप फटते ही तेज़ गति से पानी बहने लगा और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से हजारों लीटर पानी सड़क पर बह गया। पाइप फटने से यातायात भी प्रभावित हुआ और स्थानीय लोग जल संकट की आशंका से चिंतित हो उठे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही जल विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पानी के बहाव को नियंत्रित करने के प्रयास शुरू कर दिए। हालांकि समाचार लिखे जाने तक मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हो पाया था।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पाइपलाइन कार्य के दौरान सावधानी बरतने और दोषी एजेंसी पर कार्रवाई की मांग की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *