राँची की सिटी बसों में पॉकेटमारी का आतंक, यात्रियों में दहशत का माहौल

Ranchi : राजधानी की सिटी बसों में पॉकेटमारी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। जिससे यात्रियों के बीच डर और असुरक्षा का माहौल बन गया है। रोजाना किसी न किसी यात्री की जेब कटने की खबर सामने आ रही है, लेकिन अब तक प्रशासन

राँची की सिटी बसों में पॉकेटमारी का आतंक, यात्रियों में दहशत का माहौल
Advertisement

Ranchi : राजधानी की सिटी बसों में पॉकेटमारी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। जिससे यात्रियों के बीच डर और असुरक्षा का माहौल बन गया है। रोजाना किसी न किसी यात्री की जेब कटने की खबर सामने आ रही है, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।

विशेष रूप से भीड़भाड़ वाले समय में, जब लोग ऑफिस या बाज़ार की ओर जा रहे होते हैं, पॉकेटमार सक्रिय हो जाते हैं। चालाकी से जेब काटकर मोबाइल, पर्स, और जरूरी दस्तावेज चुरा ले जाते हैं। कई यात्रियों का कहना है कि उन्होंने पॉकेटमारी की शिकायत पुलिस से की, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ आश्वासन ही मिला।

रोजाना सफर करने वाले यात्रियों की मांग है कि सिटी बसों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और संदिग्धों पर निगरानी रखने के लिए सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाएं। अगर जल्द ही कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो लोग सार्वजनिक परिवहन से दूरी बनाने को मजबूर हो सकते हैं।

प्रशासन और पुलिस से अपील है कि इस गंभीर मुद्दे पर जल्द संज्ञान लें और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.