ड्यूटी के दौरान आराम फरमाना पड़ा महंगा, राँची के चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

Ranchi : राजधानी में लापरवाह पुलिसकर्मियों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। ड्यूटी के वक्त आराम फरमा रहे चार पुलिसकर्मियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई डीएसपी अमर कुमार पांडेय की औचक जांच

ड्यूटी के दौरान आराम फरमाना पड़ा महंगा, राँची के चार पुलिसकर्मी सस्पेंड
Advertisement

Ranchi : राजधानी में लापरवाह पुलिसकर्मियों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। ड्यूटी के वक्त आराम फरमा रहे चार पुलिसकर्मियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई डीएसपी अमर कुमार पांडेय की औचक जांच के बाद की गई।

निलंबित पुलिसकर्मी:

पिठोरिया थाना के मुंशी अजय पासवान

जेएसआई श्यामानंद पासवान

जेएसआई अमृत प्रसाद मेहता

पीसीआर 22 के आरक्षी नीरज कुजूर

30 अप्रैल को सुबह 10 बजे निरीक्षण के दौरान डीएसपी को थाने में न कोई पदाधिकारी मिला, न ही कोई गश्ती टीम। ऊपर जाने पर पुलिसकर्मी सादे लिबास में सोते मिले। पूछे जाने पर वे जवाब तक नहीं दे सके।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीर मानते हुए लापरवाही बरतने वाले सभी कर्मियों को निलंबित कर दिया और दोहराया कि ड्यूटी में कोताही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह कार्रवाई पुलिस व्यवस्था में अनुशासन और जवाबदेही की एक सख्त मिसाल बनकर सामने आई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.