सीटी बजाओ अभियान 2.0: रांची में शिक्षा की अलख जगा रहे हैं बच्चे, बढ़ी उपस्थिति और घटा ड्रॉपआउट

Ranchi: सीटी बजाओ, स्कूल चलाओ — रांची जिला में बच्चों की यह पुकार अब शिक्षा क्रांति की आवाज बन चुकी है। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशन में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा संचालित सीटी बजाओ अभियान 2.0 शिक्षा व्यवस्था में जागरूकता और भागीदारी का

सीटी बजाओ अभियान 2.0: रांची में शिक्षा की अलख जगा रहे हैं बच्चे, बढ़ी उपस्थिति और घटा ड्रॉपआउट
Advertisement

Ranchi: सीटी बजाओ, स्कूल चलाओ — रांची जिला में बच्चों की यह पुकार अब शिक्षा क्रांति की आवाज बन चुकी है। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशन में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा संचालित सीटी बजाओ अभियान 2.0 शिक्षा व्यवस्था में जागरूकता और भागीदारी का प्रतीक बन गया है।

अभियान का उद्देश्य स्पष्ट है — सरकारी स्कूलों में बढ़ती उपस्थिति, घटती ड्रॉपआउट दर, और बेहतर शिक्षा गुणवत्ता। हर सुबह गांव-टोले के गली-मोहल्लों में गूंजती बच्चों की सीटी अब स्कूल के लिए उत्साह और अनुशासन का संकेत बन चुकी है।

हाउस कैप्टन और क्लास मॉनिटर की यह अनोखी पहल बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रेरित कर रही है। खासकर ग्रामीण इलाकों में इसका असर साफ नजर आ रहा है — कई स्कूलों में उपस्थिति में 20% से अधिक की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।

यह सिर्फ एक अभियान नहीं,बच्चों की पहल से शिक्षा को जन आंदोलन बनाने की ओर बढ़ता कदम है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.