Ranchi : बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) ने विभिन्न संवर्गों में 19 पदों पर संविदा आधारित नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन राज्य व केंद्र सरकार, सार्वजनिक उपक्रम, आइसीएआर व राज्य कृषि विश्वविद्यालयों से सेवानिवृत्त कर्मियों से मांगे गए हैं। नियुक्ति 6 माह के लिए होगी, जिसे कार्य संतोषजनक पाए जाने पर बढ़ाया जा सकता है।
महत्वपूर्ण पदों में एसोसिएट डीन, अपर निदेशक, एसोसिएट डायरेक्टर, उप निदेशक, कनीय अभियंता, सुरक्षा पदाधिकारी, मेडिकल ऑफिसर व विधि सहायक शामिल हैं। अधिकतम आयु सीमा 63 वर्ष रखी गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 26 मई 2025 है।
पदों की विस्तृत जानकारी व आवेदन विवरण बीएयू की वेबसाइट www.bauranchi.org पर उपलब्ध है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now




