एस.एस. मेमोरियल कॉलेज में स्वास्थ्य और पोषण पर जागरूकता कार्यशाला, मेडी फर्स्ट हॉस्पिटल का सराहनीय सहयोग

Ranchi: एस.एस. मेमोरियल कॉलेज, कांके रोड में को मेडी फर्स्ट हॉस्पिटल के सहयोग से स्वास्थ्य, पोषण और खानपान पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को संतुलित आहार, स्वास्थ्य जीवनशैली और पोषण के महत्व से अवगत कराना था। महाविद्यालय के प्राचार्य

एस.एस. मेमोरियल कॉलेज में स्वास्थ्य और पोषण पर जागरूकता कार्यशाला, मेडी फर्स्ट हॉस्पिटल का सराहनीय सहयोग
Advertisement

Ranchi: एस.एस. मेमोरियल कॉलेज, कांके रोड में को मेडी फर्स्ट हॉस्पिटल के सहयोग से स्वास्थ्य, पोषण और खानपान पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को संतुलित आहार, स्वास्थ्य जीवनशैली और पोषण के महत्व से अवगत कराना था।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बी.पी. वर्मा ने कहा कि आधुनिक जीवनशैली में गलत खानपान से कई शारीरिक समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। हमें संतुलित आहार और नियमित दिनचर्या अपनाकर बेहतर जीवन की ओर अग्रसर होना चाहिए।

कार्यशाला में डॉ. कुमार विशाल (हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ. अंशु अग्रवाल (स्त्री रोग विशेषज्ञ) और डायटिशियन अल्फा आलम सहित कई विशेषज्ञों ने व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि कैल्शियम, विटामिन डी, प्रोटीन, आयरन, जिंक, ओमेगा फैट्स और अन्य पोषक तत्वों का संतुलित सेवन आवश्यक है।

अपूर्वा सौरव, अस्पताल प्रबंधक ने मेडी फर्स्ट की सेवाओं और भविष्य की स्वास्थ्य सलाह कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। कार्यशाला में सैकड़ों विद्यार्थी, शिक्षण व गैर-शिक्षण कर्मी, तथा कॉलेज और मेडी फर्स्ट हॉस्पिटल के डॉक्टर्स व स्टाफ उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *