ऑपरेशन सिंदूर: आतंक के खिलाफ निर्णायक प्रहार, भारत की दृढ़ता का विश्व मंच पर ऐलान : सोमा उरांव

Ranchi : पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर भारत की निर्णायक कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर को लेकर झारखंड प्रदेश मुखिया संघ ने इसे भारत की सुरक्षा नीति में एक ऐतिहासिक पड़ाव करार दिया है। संघ के अध्यक्ष सोमा उरांव ने कहा कि यह अभियान भारत की सैन्य

ऑपरेशन सिंदूर: आतंक के खिलाफ निर्णायक प्रहार, भारत की दृढ़ता का विश्व मंच पर ऐलान : सोमा उरांव
Advertisement

Ranchi : पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर भारत की निर्णायक कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर को लेकर झारखंड प्रदेश मुखिया संघ ने इसे भारत की सुरक्षा नीति में एक ऐतिहासिक पड़ाव करार दिया है। संघ के अध्यक्ष सोमा उरांव ने कहा कि यह अभियान भारत की सैन्य शक्ति, रणनीतिक कौशल और राष्ट्र के प्रति अटूट संकल्प का प्रतीक है।

उन्होंने कहा, ऑपरेशन सिंदूर न सिर्फ आतंक के ठिकानों पर करारा प्रहार है, बल्कि यह भारत की बदलती रणनीति और सशक्त नेतृत्व का प्रमाण भी है। अब भारत सिर्फ चेतावनी नहीं देता, बल्कि ठोस कार्रवाई करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने यह संदेश साफ कर दिया है कि अब किसी भी प्रकार की आतंकी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सोमा उरांव ने कहा कि यह सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि भारत की आत्मनिर्भर रक्षा नीति और वैश्विक मंच पर बढ़ती ताकत का परिचायक है। उन्होंने वीर जवानों और सुरक्षा बलों को सलाम करते हुए कहा कि देश उनके अदम्य साहस और बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा।

मुखिया संघ ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पूरा झारखंड प्रदेश इस निर्णायक कदम के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे देश की एकता और अखंडता के लिए सजग और समर्थनशील बनें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *