कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा ने दो प्रतिनिधियों को किया नामित, क्षेत्रीय विकास को लेकर जताई उम्मीद

Ranchi : कांके विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेश कुमार बैठा ने अपने क्षेत्र के दो सक्रिय कार्यकर्ताओं को विभिन्न विभागों में प्रतिनिधि के रूप में नामित किया है। ये नामांकन विधायक कार्यालय द्वारा 7 मई को जारी पत्रों के माध्यम से किए गए। सुन्दर नगर

कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा ने दो प्रतिनिधियों को किया नामित, क्षेत्रीय विकास को लेकर जताई उम्मीद
Advertisement

Ranchi : कांके विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेश कुमार बैठा ने अपने क्षेत्र के दो सक्रिय कार्यकर्ताओं को विभिन्न विभागों में प्रतिनिधि के रूप में नामित किया है। ये नामांकन विधायक कार्यालय द्वारा 7 मई को जारी पत्रों के माध्यम से किए गए।कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा ने दो प्रतिनिधियों को किया नामित, क्षेत्रीय विकास को लेकर जताई उम्मीद

सुन्दर नगर निवासी अर्पणा बड़ा को कांके विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्वच्छता एवं स्वास्थ्य तथा चिकित्सा विभाग का विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। विधायक ने उनके कार्य के प्रति विश्वास जताते हुए उम्मीद की है कि वह सरकारी और जनहित से जुड़े कार्यों को जिम्मेदारीपूर्वक निभाएंगी और जनता का विश्वास कायम रखेंगी।

वही सुकुरहुटू निवासी अजीज अंसारी को कांके विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पर्यटन एवं कला-संस्कृति विभाग का विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। विधायक ने उनके सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए क्षेत्र के सांस्कृतिक और पर्यटन विकास में उनके सक्रिय सहयोग की अपेक्षा जताई है।

दोनों नियुक्तियों से क्षेत्रीय प्रशासन और विधायक कार्यालय के बीच समन्वय बेहतर होने की संभावना है, जिससे जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन और भी प्रभावी हो सकेगा।

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने दोनों प्रतिनिधियों को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास जताया है कि वे अपने दायित्वों का निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उक्त जानकारी विधायक कार्यालय आवास के कार्यालय प्रभारी गौरी शंकर महतो ने दी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *