ग्यारहवीं जेपीएससी परीक्षा का परिणाम लंबित, अभ्यर्थियों का आयोग मुख्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की ग्यारहवीं परीक्षा का परिणाम अब तक जारी नहीं होने से नाराज अभ्यर्थियों ने बुधवार को आयोग मुख्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। रिजल्ट में हो रही अनावश्यक देरी को लेकर अभ्यर्थियों ने रिजल्ट जारी करो जैसे नारे

ग्यारहवीं जेपीएससी परीक्षा का परिणाम लंबित, अभ्यर्थियों का आयोग मुख्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन
Advertisement

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की ग्यारहवीं परीक्षा का परिणाम अब तक जारी नहीं होने से नाराज अभ्यर्थियों ने बुधवार को आयोग मुख्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। रिजल्ट में हो रही अनावश्यक देरी को लेकर अभ्यर्थियों ने रिजल्ट जारी करो जैसे नारे लगाए और पारदर्शिता के साथ शीघ्र परिणाम घोषित करने की मांग की।

Also read : रांची में 11 मई को होगा भव्य सामूहिक आदर्श विवाह समारोह, तैयारियां पूरी

प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने काले और आसमानी रंग के मास्क पहनकर अपने आक्रोश को रचनात्मक रूप में प्रकट किया। उनका कहना है कि परीक्षा संपन्न हुए नौ महीने से अधिक हो चुके हैं, लेकिन आयोग की चुप्पी ने न सिर्फ उनकी नौकरी की उम्मीदों को अधर में डाल दिया है, बल्कि वे गंभीर मानसिक तनाव से भी जूझ रहे हैं।

अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द परिणाम जारी नहीं किया गया, तो वे बड़े पैमाने पर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *