पाकिस्तानी आतंकियों का मसीहा बना चीन, अब तलहा सईद को आतंकी सूची में शामिल होने से बचाया

न्यूयॉर्क। चीन ने एकबार फिर अपने वीटो का इस्तेमाल कर लश्कर के आतंकी हाफिज तलहा सईद को वैश्विक आतंकियों की सूची में शामिल किए जाने से बचा लिया है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् में भारत और अमेरिका की तरफ से इससे संबंधित प्रस्ताव लाया गया

Advertisement

न्यूयॉर्क। चीन ने एकबार फिर अपने वीटो का इस्तेमाल कर लश्कर के आतंकी हाफिज तलहा सईद को वैश्विक आतंकियों की सूची में शामिल किए जाने से बचा लिया है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् में भारत और अमेरिका की तरफ से इससे संबंधित प्रस्ताव लाया गया था।

मुंबई आतंकी हमले का मास्टर माइंड हाफिज सईद का बेटा हाफिज तलहा सईद, पांचवां ऐसा आतंकी है जिसे चीन ने पिछले चार महीने के दौरान ब्लैकलिस्ट होने से बचाया। चीन ने एक दिन पहले ही पाकिस्तानी आतंकी शाहिद महमूद को वैश्विक आतंकी सूची में शामिल होने से बचाया।

खास बात यह है कि जम्मू-कश्मीर में जिहाद को भड़काने वाले हाफिज तलहा सईद को भारत सरकार ने इसी साल अप्रैल में आतंकवादी घोषित किया है। वह लश्कर ए तैयबा में आतंकियों की भर्ती करने, आतंकी गतिविधियों के लिए धन जुटाने के साथ आतंकी हमलों की साजिश रचने में काफी सक्रिय रहा है।

भारत और अमेरिका की तरफ से यूएन में तलहा सईद के खिलाफ प्रस्ताव लाया गया, जिसमें 1267 अलकायदा सेंक्शन कमेटी के जरिये आतंकियों को ब्लैकलिस्ट किया जाता है। लेकिन चीन ने अपने वीटो का इस्तेमाल कर बचा लिया। चीन ने पिछले चार माह में लश्कर तैयबा के आतंकी साजिद मीर, अब्दुल रहमान मक्की, अब्दुल रऊफ अजहर, शाहिद महमूद के साथ अब तलहा सईद को काली सूची में जाने से बचाया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.