बुंडू जंगल में बाघ की दस्तक की अशंका ,मवेशी पर हमले से दहशत में ग्रामीण, वन विभाग अलर्ट

Ranchi: जिले के नामकुम थाना क्षेत्र के रईसा मोड़ स्थित बुंडू जंगल में सोमवार की सुबह एक मवेशी का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। स्थानीय ग्रामीणों ने जब मवेशी के शव को देखा, तो तुरंत वन विभाग को सूचित किया। ग्रामीणों का कहना

बुंडू जंगल में बाघ की दस्तक की अशंका ,मवेशी पर हमले से दहशत में ग्रामीण, वन विभाग अलर्ट
Advertisement

Ranchi: जिले के नामकुम थाना क्षेत्र के रईसा मोड़ स्थित बुंडू जंगल में सोमवार की सुबह एक मवेशी का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। स्थानीय ग्रामीणों ने जब मवेशी के शव को देखा, तो तुरंत वन विभाग को सूचित किया। ग्रामीणों का कहना है कि मवेशी पर हमला बाघ ने किया है।

Also Read : मानव विकास संस्था द्वारा विभिन्न स्थानों पर कुआं का जीर्णोद्धार कार्य कार्य जारी

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से जायजा लिया। अधिकारियों ने मवेशी के शरीर पर मौजूद घावों का परीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई गई है कि मवेशी की मौत बाघ के हमले से हुई है। जिस प्रकार से हमला किया गया है, वह बाघ के शिकार के तरीकों से मेल खाता है।

फिलहाल वन विभाग ने इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है और ग्रामीणों को जंगल के आसपास सतर्क रहने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही बाघ की मौजूदगी की पुष्टि के लिए कैमरा ट्रैप और गश्ती बढ़ाने की तैयारी की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *