झारखंड क्रिकेट को बुलंदियों पर ले जाने का संकल्प: जेएससीए चुनाव के लिए ‘द टीम’ ने दाखिल किया नामांकन

Ranchi : झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) के आगामी 18 मई को आयोजित होने वाले प्रबंधन समिति चुनाव को लेकर ‘द टीम’ ने आज नामांकन दाखिल कर अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर दी। यह नामांकन JSCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम परिसर में भव्य उपस्थिति के बीच

झारखंड क्रिकेट को बुलंदियों पर ले जाने का संकल्प: जेएससीए चुनाव के लिए ‘द टीम’ ने दाखिल किया नामांकन
Advertisement

Ranchi : झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) के आगामी 18 मई को आयोजित होने वाले प्रबंधन समिति चुनाव को लेकर ‘द टीम’ ने आज नामांकन दाखिल कर अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर दी। यह नामांकन JSCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम परिसर में भव्य उपस्थिति के बीच दाखिल किया गया।

Also Read : बुंडू जंगल में बाघ की दस्तक की अशंका ,मवेशी पर हमले से दहशत में ग्रामीण, वन विभाग अलर्ट

‘द टीम’ के प्रत्याशी इस प्रकार हैं: 

  • अध्यक्ष: अजय नाथ शाहदेव
  • उपाध्यक्ष: संजय पांडे
  • सचिव: सौरभ तिवारी (पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर)
  • सहसचिव: शाहबाज नदीम (पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर)
  • कोषाध्यक्ष: अमिताभ घोष

मैनेजिंग कमेटी के सदस्य:
संजय जैन, रमेश कुमार, मिहिर प्रीतेश तोपनो, परवेज खान, रत्नेश कुमार सिंह

स्कूल एंड क्लब प्रतिनिधि: उमा महेश्वर राव

अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अजय नाथ शाहदेव ने कहा कि वे स्वर्गीय अमिताभ चौधरी जी के पदचिह्नों पर चलते हुए जेएससीए की गरिमा को अक्षुण्ण रखने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य के हर जिले में क्रिकेट प्रतिभाओं को उभारने, बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने और क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाना ‘द टीम’ का प्राथमिक लक्ष्य है।

श्री शाहदेव ने भावुक होकर कहा कि रांची में क्रिकेट स्टेडियम बनने के बाद यह पहला चुनाव है जिसमें स्व. अमिताभ चौधरी हमारे बीच नहीं हैं। उनकी कमी हम सभी को खल रही है, लेकिन उनका अधूरा सपना पूरा करना ही हमारा संकल्प है।

द टीम के अन्य सदस्यों ने भी भरोसा जताया कि अनुभव और युवा जोश से भरी यह टीम झारखंड क्रिकेट को नई दिशा देगी। विशेष रूप से सौरभ तिवारी और शाहबाज नदीम जैसे अंतरराष्ट्रीय अनुभव रखने वाले खिलाड़ियों का संगठन में आना, खेल के विकास को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

आज के नामांकन कार्यक्रम में जेएससीए के निवर्तमान अध्यक्ष संजय सहाय, उपाध्यक्ष डॉ. नरेंद्र सिन्हा, पूर्व अध्यक्ष डॉ. नफीस अख्तर खान सहित कई गणमान्य सदस्य और क्रिकेट जगत से जुड़े लोग उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *