ईस्टर्न कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस पर लैम्प लाइटिंग सेरेमनी और फ्रेशर्स पार्टी का भव्य आयोजन

Ranchi : ईस्टर्न कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग एंड हेल्थ स्टडीज में आज अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर लैम्प लाइटिंग सेरेमनी, नर्सिंग दिवस तथा GNM 2024 (तीसरे बैच) की फ्रेशर्स पार्टी बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर आधुनिक नर्सिंग की जननी फ्लोरेंस नाइटेंगल

ईस्टर्न कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस पर लैम्प लाइटिंग सेरेमनी और फ्रेशर्स पार्टी का भव्य आयोजन
Advertisement

Ranchi : ईस्टर्न कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग एंड हेल्थ स्टडीज में आज अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर लैम्प लाइटिंग सेरेमनी, नर्सिंग दिवस तथा GNM 2024 (तीसरे बैच) की फ्रेशर्स पार्टी बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर आधुनिक नर्सिंग की जननी फ्लोरेंस नाइटेंगल के योगदान को श्रद्धापूर्वक याद किया गया तथा उनका जन्मदिन भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नर्सिंग काउंसिल की रजिस्ट्रार श्रीमती प्रतिमा लकड़ा, ईस्टर्न कॉलेज के निर्देशक निशांत कुमार, डॉ. मनी मुक्ता एवं डॉ. अशोक कुमार द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ की गई।

Also Read : 9 जोड़ों का विधिवत सामूहिक विवाह सम्पन्न : आदिवासी परंपराओं के संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक पहल

कार्यक्रम के दौरान कॉलेज परिसर में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ हुईं, जिनमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया। इस अवसर पर कॉलेज के प्रिंसिपल ब्रह्मदेव राणा सहित नितेश कुमार, राकेश कुमार, सेजल, धीरज, लाडली, अमृता, ललिता और सभी छात्र-छात्राएँ मौजूद थे। कार्यक्रम ने नर्सिंग के प्रति समर्पण, सेवा और उत्साह का सजीव उदाहरण प्रस्तुत किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *