“द टीम” ने पेश की झारखंड क्रिकेट के पुनरुत्थान की रूपरेखा, पारदर्शिता और खिलाड़ियों को सुविधाएं देने पर जोर

Ranchi: आगामी 18 मई को होने वाले जेएससीए प्रबंधन समिति चुनाव को लेकर द टीम के सभी प्रत्याशी आज रांची प्रेस क्लब में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में मीडिया के सामने प्रस्तुत हुए। इस दौरान उन्होंने झारखंड क्रिकेट के विकास और पारदर्शिता को लेकर अपनी प्राथमिकताएं

“द टीम” ने पेश की झारखंड क्रिकेट के पुनरुत्थान की रूपरेखा, पारदर्शिता और खिलाड़ियों को सुविधाएं देने पर जोर
Advertisement

Ranchi: आगामी 18 मई को होने वाले जेएससीए प्रबंधन समिति चुनाव को लेकर द टीम के सभी प्रत्याशी आज रांची प्रेस क्लब में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में मीडिया के सामने प्रस्तुत हुए। इस दौरान उन्होंने झारखंड क्रिकेट के विकास और पारदर्शिता को लेकर अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं।

Also Read : समाजसेवी मुकेश कुमार नायक ने किया रक्तदान, दिया सेवा का संदेश

अजय नाथ शाहदेव, अध्यक्ष पद के उम्मीदवार ने कहा कि उनकी टीम जेएससीए में पारदर्शिता लाना चाहती है और इसके लिए मीडिया से संवाद को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने बताया कि उनकी टीम की सोच शुरुआत से ही क्रिकेट के विकास को लेकर स्पष्ट है। क्रिकेटर से प्रशासक बने शाहबाज नदीम और सौरव तिवारी को टीम में शामिल करना इसी सोच का हिस्सा है, जिससे युवा खिलाड़ियों को अनुभव का लाभ मिल सके।

संजय पांडे, उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी ने कहा कि उनकी टीम राज्य के ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों से प्रतिभावान खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें उन्नत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे वे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का नाम रोशन कर सकें।

सौरव तिवारी, सचिव पद के उम्मीदवार ने कहा कि वे झारखंड में राज्य स्तरीय T20 लीग शुरू करना चाहते हैं और राज्य को चार या पांच जोन में बांटकर खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास मैदान और अवसर प्रदान करने की योजना है।

शाहबाज नदीम, सहसचिव पद के प्रत्याशी ने कहा कि राज्य के सिर्फ चार–पांच जिलों में ही क्रिकेट की बुनियादी सुविधाएं हैं। उनका प्रयास रहेगा कि दूरस्थ जिलों तक ये सुविधाएं पहुंचाई जाएं, ताकि हर कोने से क्रिकेट प्रतिभाएं सामने आ सकें।

इस प्रेस वार्ता में संजय जैन, मिहिर प्रीतेश टोपनो, रमेश कुमार (मैनेजिंग कमिटी प्रत्याशी) और श्रीराम पूरी (डिस्ट्रिक्ट प्रतिनिधि प्रत्याशी) भी मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *