जी-20 समिट के लिए रांची को दो हफ्ते में चकाचक करने का फरमान

रांची। झारखंड की राजधानी में मार्च के पहले सप्ताह में जी-20 की बैठक प्रस्तावित है। इसमें नामी-गिरामी हस्तियां रांची आयेंगी। इसको लेकर राज्य के वरिष्ठ अधिकारी लगातार बैठकें कर अधीनस्थों को दिशा-निर्देश दे रहे हैं। इसी कड़ी में नगर निगम ने साफ-सफाई को लेकर कई

Advertisement

रांची। झारखंड की राजधानी में मार्च के पहले सप्ताह में जी-20 की बैठक प्रस्तावित है। इसमें नामी-गिरामी हस्तियां रांची आयेंगी। इसको लेकर राज्य के वरिष्ठ अधिकारी लगातार बैठकें कर अधीनस्थों को दिशा-निर्देश दे रहे हैं।

इसी कड़ी में नगर निगम ने साफ-सफाई को लेकर कई दिशा-निर्देश जारी किये हैं। नगर उपायुक्त शशि रंजन ने आने वाले 15 दिन के अंदर शहर को चकाचक करने का फरमान जारी किया है। साथ ही इसमें कोई लापरवाही ना करने का दिशा-निर्देश भी दिया है।

नगर आयुक्त शशि रंजन ने कहा है कि सभी प्रतिनिधियों की सुरक्षा में लापरवाही ना हो और सड़क मार्ग पर भी किसी प्रकार की कोई गंदगी नहीं दिखनी चाहिए। बताया जाता है कि समिट में आए अतिथि दो हजार जवानों के सुरक्षा घेरे में रहेंगे। नगर निगम पूरे शहर का कायाकल्प करने में जुटा है। एयरपोर्ट से बिरसा चौक होते हुए होटल रेडिसन ब्लू जाने वाले रास्ते चकाचक होंगे।

जी-20 के अधिकारी बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से हिनू चौक होते हुए बिरसा चौक होते हुए सीधा होटल रेडिसन ब्लू पहुंचेंगे। इस रास्ते के डिवाइडर का रंग रोगन किया जा रहा है। रास्ते में पड़ने वाली दीवारों को भी खूबसूरत पेंटिंग से रंगा जा रहा है। साथ ही बिजली के तार दुरुस्त होंगे। अरगोड़ा चौक- हिंदुस्तानी ढाबा के पास वर्टिकल गार्डन बनेगा।

एयरपोर्ट से बिरसा चौक तक एयरपोर्ट की बाउंड्री पर झारखंड की कला संस्कृति को पेंटिंग से दिखाया जायेगा। चौक-चौराहे पर भी सौंदर्यीकरण किया जायेगा। एयरपोर्ट से हिनू चौक तक रोड के किनारे झाड़ी है और बिजली के तार लटके हैं। उसे हटाने के लिए भी कहा गया है। इस रास्ते में कोई भी वाहन और रोड पर दुकान लगाने पर अच्छा खासा जुर्माना वसूला जायेगा।

डीसी राहुल सिन्हा ने बताया कि सुरक्षा में कोई कोताही नहीं बरती जायेगी। इसके लिए विशेष रणनीति बनायी जा रही है। उन्होंने अगले 20 दिनों के अंदर पूरे शहर का कायाकल्प करने का निर्देश जारी किया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *